Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 10, 2026

किठौर में कृष्ण छठी पर दिखी हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिसाल

 

रवि गौतम

नित्य संदेश, किठौर। क्षेत्र के ग्राम ललियाना में कृष्ण छठी के अवसर पर हिन्दू-मुस्लिम एकता का अनूठा संगम देखने को मिला। समाजसेवी अमित रस्तोगी के प्रतिष्ठान पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद गुरुवार को विशाल छठी महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आसपास के ग्रामीणों ने भाग लिया और कढ़ी-चावल के प्रसाद को ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें दोनों समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में फुरकान प्रधान, शकील लक्कड़, मतलूब सूफी, आदिल टाइगर, सोदत वाले और अमित लंबरदार सहित कई लोगों का सराहनीय सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here