अंडर-14 बालिका और अंडर-17 बालक टीम ने भी कांस्य पदक जीतकर किया शानदार प्रदर्शन
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। हाल ही में इंदौर के एमरल्ड हाइट्स स्कूल में संपन्न ऑल इंडिया IPSC टेबल टेनिस प्रतियोगिता में डेली कॉलेज की आर्वी जैन ने एकल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। आर्वी ने फाइनल मुकाबले में डीपीएस आर.के. पुरम, दिल्ली की धृति गुप्ता को 3-2 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही उन्होंने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी क्वालिफाई किया।
यह प्रतियोगिता 15 से 17 सितंबर तक इंदौर के एमरल्ड हाइट्स स्कूल में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में डेली कॉलेज की अंडर-14 बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। टीम का प्रतिनिधित्व कप्तान आर्वी जैन के साथ नायशा बांकड़ा, मान्या खराडकर, निकिशा गुप्ता और ईशाया सोहाने ने किया।
वहीं, डेली कॉलेज की अंडर-17 बालक टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। टीम का प्रतिनिधित्व कप्तान अबीर राठी के साथ अथर्व जैन, वैदिक चमड़िया, युवान भाटिया और रेवंत केमकर ने किया।
इस उपलब्धि पर स्कूल की प्राचार्या डॉ. गुनमीत बिंद्रा, उप-प्राचार्य सोमेन सिन्हाबाबू और खेल अधिकारी विशाल खराडकर ने सभी खिलाड़ियों एवं उनके कोच को सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:
Post a Comment