Breaking

Your Ads Here

Monday, September 28, 2026

एम.एफ. हुसैन एजुकेशनल ट्रस्ट के अवॉर्ड सेरेमनी में एकता सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अबरार अब्बासी का भव्य स्वागत

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। एम.एफ. हुसैन एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा आयोजित भव्य अवॉर्ड सेरेमनी में शिक्षा, समाजसेवा और एकता के संदेश की गूंज सुनाई दी। 

हमसफ़र पैलेस, शास्त्रीनगर में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर स्पेशल गेस्ट पधारे एकता सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद अबरार अहमद (अबरार अब्बासी), चौधरी जिला मेरठ का उनकी जिला टीम के साथ जोरदार स्वागत किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद फुरकान और ट्रस्टी मोहम्मद फहीम अब्बासी ने बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अबरार अब्बासी का सम्मान किया। इस दौरान सभागार तालियों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली एवं महाराष्ट्र अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के सचिव तेजेन्द्र सिंह अहलूवालिया उपस्थित रहे। आयोजन समिति में महबूब आलम (मदर्स प्राइड एकेडमी मेरठ), समीर मेरठी (पीपुल एजुकेशनल वेलफेयर सोसायटी मेरठ), हसीन चौहान (मीडिया - सच की परख) और मोहम्मद दिलशाद (युवा शिक्षा सेवा समिति मेरठ) की विशेष भूमिका रही।

अपने संबोधन में अबरार अब्बासी ने कहा कि "शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है। एम.एफ. हुसैन एजुकेशनल ट्रस्ट जिस तरह गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का काम कर रहा है, वह काबिले तारीफ है। एकता सेवा समिति हमेशा ऐसे नेक कार्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।" उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सम्मान समारोह समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा, पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। देर शाम तक चले इस समारोह में शहर के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, समाजसेवी और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here