Breaking

Your Ads Here

Monday, September 28, 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय ललितपुर में ‘अनकही कहानी’ का मंचन


नित्य संदेश ब्यूरो 
ललितपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, ललितपुर में सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक माननीय रामरतन कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गजेंद्र सिंह की उपस्थिति में की गई।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा ‘अनकही कहानी’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में किए गए विभिन्न विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय एवं प्रस्तुति के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में हुए बदलावों और विकास की यात्रा को दर्शाते हुए उपस्थित लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण एवं जनहित की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।

प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला ने कहा कि चिकित्सा संस्थान केवल उपचार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि समाज के प्रति जागरूकता और सेवा की भावना को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी कलाकारों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अधीक्षक डॉ. मधुरेंद्र सिंह राजपूत सहित महाविद्यालय के चिकित्सक, अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुति की सराहना की।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here