नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। संघ लोक सेवा आयोग की कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा-2026 और नेशनल डिफेंस एकेडमी एवं नेवल एकेडमी परीक्षा-2026 को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह ने रविवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने लालकुर्ती स्थित सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज और एसएसडी बॉयज इंटर
कॉलेज सहित कई केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने
अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सघन चेकिंग, बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी
निगरानी और कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। सीसीटीवी
कंट्रोल रूम का अवलोकन करने के बाद डीएम ने परीक्षा कक्षों में जाकर चल रही
परीक्षा का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात
अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पूरी निष्ठा और मनोयोग से अपनी
जिम्मेदारियों का निर्वहन करें और परीक्षा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना
सुनिश्चित करें।
उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को सख्त हिदायत दी कि परीक्षा की गंभीरता को देखते
हुए किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी केंद्र
व्यवस्थापक यूपीएससी के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। इस अवसर
पर संबंधित अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:
Post a Comment