रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। एसबीएम इंटरनेशनल स्कूल में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणपति स्थापना समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।
विद्यालय के निदेशक मुकुल गोयल, मोनिका गोयल एवं विनीता की अगुवाई में बच्चों ने गणपति बप्पा की सुंदर शोभायात्रा निकाली और विधिवत रूप से विद्यालय परिसर में स्थापित किया। पूरे परिसर में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नन्हा छात्र नितांश रहा, जो भगवान गणेश की मनमोहक वेशभूषा में विद्यालय पहुंचा।
उसके आकर्षक रूप ने सभी का मन मोह लिया और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बच्चों को गणेश चतुर्थी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया। उन्होंने भारतीय संस्कृति और भगवान गणेश से जुड़े प्रश्न भी पूछे, जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। अंत में विद्यालय परिवार ने गणपति बप्पा से सभी बच्चों और उनके परिवारों के जीवन में बुद्धि, विवेक, सुख-समृद्धि और सफलता की प्रार्थना की।

No comments:
Post a Comment