-दशहरा मेले को भव्य बनाने की तैयारी, कसेरूखेड़ा में रामलीला कमेटी की बैठक संपन्न
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। श्री रामलीला दशहरा कमेटी कसेरूखेड़ा द्वारा 20 अक्टूबर को होने वाले
दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर रविवार को सैनी फार्म हाउस पर एक अहम बैठक आयोजित
की गई। बैठक की अध्यक्षता अमरदीप त्यागी ने की, जबकि संचालन कमेटी अध्यक्ष विनोद
सोनकर और नंदकिशोर ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी चौधरी
यशपाल सिंह मौजूद रहे।
कमेटी अध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी
दशहरा पर्व 20 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों ने
मेले को और अधिक भव्य रूप देने के लिए आपसी सहयोग का संकल्प लिया। संचालन कर रहे
नंदकिशोर ने बताया कि रावण के पुतले का निर्माण कार्य सोमवार से शुरू कर दिया
जाएगा, जिसे कमेटी के सदस्य स्वयं तैयार करेंगे। बैठक में कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र
कुमार ने पिछले वर्ष का आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और इस वर्ष के
अनुमानित खर्च पर चर्चा की गई। इस दौरान पूर्व पार्षद सुशील सैनी और विनोद सोनकर
ने अध्यक्षता कर रहे अमरदीप त्यागी सहित सभी वरिष्ठ सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत
किया।
विनोद सोनकर ने कहा कि कमेटी के सभी सदस्य एकजुट होकर दशहरा मेले का सफल आयोजन
करेंगे। बैठक में नंदकिशोर, जयप्रकाश, पुष्पेंद्र, शक्ति सिंह, राजकुमार पंडित,
मनीष गुप्ता, पार्षद सुशील सैनी, ओम प्रकाश, जियालाल, अरुण वर्मा, शक्ति राज सिंह
एडवोकेट, कुणाल दीक्षित एडवोकेट, मनोज यादव, संजय प्रजापति सहित बड़ी संख्या में
कमेटी सदस्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment