Breaking

Your Ads Here

Monday, September 21, 2026

आम लोगों और महिलाओं के घरों की ओर बुल्डोजर क्यों?

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मुख्यमंत्री के जनपद मेरठ दौरे से पहले समाजवादी पार्टी के नेता एवं महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा के कंकरखेडा आवास पर पुलिस तैनात किए जाने पर शैंकी वर्मा ने कहा कि “अगर सरकार को जनता की आवाज और विपक्ष के सवालों से इतना ही डर लगता है तो मुख्यमंत्री मेरठ आते ही क्यों हैं?


शैंकी वर्मा ने कहा, बाबा जी आइए, जनता के बीच आइए, शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों और वहां धरने पर बैठी बहनों के सवालों का सामना कीजिए और उन लोगों की बात सुनिए जो अपनी समस्याएं लेकर आपके सामने खड़े हैं। वह सब पूछना चाहते हैं कि आखिरकार आपके बुलडोजर का मुंह व्यापारियों, आम लोगों, महिलाओं के घरों की ओर क्यों हैं? उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में यदि दौरे से पहले विपक्ष के नेताओं के घरों पर पुलिस बैठा दी जाए और लोगों की आवाज उठाने वालों को रोकने की कोशिश की जाए, तो यह सरकार पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि पुलिस लगाकर आवाज दबाई जा सकती है, लेकिन सेंट्रल मार्केट में टूटी हुई दुकानों की एक-एक दीवार चिल्ला चिल्ला कर बोल रही है कि मुख्यमंत्री यहां के लोगों को आपके साथ अपना दर्द बांटना है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here