रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के जय किसान इंटर कॉलेज में सोमवार को "मेरे सपनों के भारत" विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने रंगों और पोस्टरों के माध्यम से विकसित भारत के अपने सपनों को कागज पर उकेरा।
इसी विषय पर कुछ बच्चों ने अपने विचार भाषण के माध्यम से भी अन्य छात्र-छात्राओं के समक्ष व्यक्त किए। विद्यालय में इसी विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. इन्द्रेश कुमार अधाना ने बच्चों को "मेरे सपनों के भारत" के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताओं में भी भाग लेना चाहिए। शिक्षित होकर ही बच्चे देश का भविष्य बनते हैं और शिक्षा से ही विकास के सारे रास्ते खुलते हैं।

No comments:
Post a Comment