Breaking

Your Ads Here

Monday, September 21, 2026

भाजपा ने अपराध बना दिया लोकतंत्र में सवाल पूछना: अंकुश कुमार

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मेरठ दौरे के अवसर पर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। आम आदमी पार्टी के नेता अंकुश चौधरी ने आरोप लगाया कि मेरठ में जो भी मुख्यमंत्री से सवाल करता है, उसे पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर दिया जाता है। लोकतंत्र में सवाल पूछना अपराध बना दिया गया है।


अंकुश चौधरी ने कहा कि आज मेरठ दोहरी मार झेल रहा है। सेंट्रल मार्केट में सैकड़ों व्यापारियों की दुकानों को जमींदोज कर दिया गया। उनकी जीवनभर की पूंजी मलबे में तब्दील हो गई। आज तक सरकार ने उनके पुनर्वास, मुआवजे और भविष्य को लेकर कोई ठोस नीति और स्पष्ट समाधान नहीं दिया है। CM-GRIDS योजना के नाम पर मेरठ की मुख्य सड़कें पिछले कई सालों से खुदी पड़ी हैं। जगह-जगह गड्ढे, भीषण जाम और जलभराव से आम जनता त्रस्त है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण मवाना रोड पर कमिश्नरी आवास चौराहे से यशोदा कुंज तक का महीनों से अधूरा पड़ा कार्य है। उन्होंने परतापुर टोल पर भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर द्वारा जेसीबी लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत करने पर कड़ा एतराज जताया।


अंकुश चौधरी ने कहा, ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है कि जिस जेसीबी ने सेंट्रल मार्केट में गरीब व्यापारियों के आशियानों और प्रतिष्ठानों को उजाड़ा, आज उसी जेसीबी से भाजपा अपने नेताओं का स्वागत कर रही है। भाजपा के लिए जेसीबी स्वागत का सामान है, और मेरठ की जनता व व्यापारियों के लिए वही जेसीबी विध्वंस का हथियार है। यही भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा है।" आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि सरकार सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों को तत्काल न्याय और मुआवजा दे तथा CM-GRIDS के अधूरे कार्यों को जल्द पूरा कर जनता को राहत दे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here