Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 23, 2026

चोरी की बाइक समेत दो वाहन चोर गिरफ्तार

 


इकराम चौधरी

नित्य संदेश, किठौर। थाना किठौर पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल समेत दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 10.09.2026 को वादी फैजान निवासी ग्राम अजराड़ा ने थाना किठौर पर तहरीर दी थी कि अज्ञात चोरों ने उसकी टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल रजि. नं. UP15EK87XX चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर थाना किठौर पर मु.अ.सं. 368/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के आदेश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी किठौर के पर्यवेक्षण में थाना किठौर पुलिस ने हापुड़-किठौर मार्ग स्थित ओवरब्रिज पर चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम जावेद उर्फ पोली पुत्र नवाब और कृष्ण पुत्र पिंटू निवासीगण ग्राम मुरादपुर उर्फ शोल्दा, थाना किठौर बताए गए हैं। इनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल UP15EK87XX बरामद हुई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।


अभियुक्त जावेद उर्फ पोली पर पूर्व में भी थाना किठौर में चोरी का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुमित कुमार, उप निरीक्षक ओमेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक अजय कुमार, कांस्टेबल भरत सिंह और कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here