सपना सी.पी. साहू
नित्य संदेश, इंदौर। जिला इंदौर के मांगलिया ग्राम सांची दुग्ध संघ प्लांट में शुक्रवार शाम पेड़ा बनाने वाली यूनिट में अचानक बड़ा हादसा हो गया। भाप और गैस का अत्यधिक दबाव बनने के कारण स्टीम प्रेशर फ्रायर (कढ़ाई) में तेज विस्फोट हुआ। विस्फोट के दौरान उपकरण का हिस्सा तेजी से उछलकर सिर में लगने के कारण टेक्निशियन विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य कर्मचारी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मशीन में प्रेशर ओवर होने से यह दुर्घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों व कर्मचारियों का कहना है कि मशीनों के रखरखाव को लेकर शिकायतें बनी हुई थीं। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

No comments:
Post a Comment