नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सदर तिलक पार्क स्थित छोटा खाटू धाम मंदिर में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर भजन-कीर्तन और बधाई गीतों के साथ नंदलाल के जन्मोत्सव की छठी धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता, श्याम ज्वैलर्स से गौरव गोयल, देवेंद्र चौहान, पिंटू भाई, विनय गोयल, राहुल मोटला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और व्यापारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment