Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 10, 2026

मुसलमानों को भाजपा से जोड़ने का देशव्यापी अभियान जल्द: बासित

 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने स्पष्ट किया है कि मिशन 2027 से मुसलमानों को विशेष रूप से जोड़ने के लिए मस्जिदों और मदरसों का सहयोग भी लिया जाएगा।


बासित अली के अनुसार, मस्जिदों और मदरसों में भाजपा की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास वाली नीतियों का बखान करने के लिए वहां की कमेटियों से खुलकर चर्चा की जाएगी, ताकि कुछ मुसलमानों में भाजपा के प्रति फैली बेवजह की भ्रांतियों को दूर किया जा सके। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद बासित अली ने कहा कि अब समय आ गया है कि मुसलमानों और भाजपा के बीच की खाई को बिल्कुल पाट दिया जाए। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को भाजपा से जोड़ने के लिए शीघ्र ही देशव्यापी अभियान चलाया जाएगा।


बता दें कि बासित अली इससे पूर्व भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष थे और इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर के मदरसों में भाजपा की छवि को निर्विवाद बताते हुए मुसलमानों का आह्वान किया था कि वह अधिक से अधिक संख्या में भाजपा से जुड़ें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here