Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 15, 2026

परीक्षितगढ़ थाने में स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई

रवि गौतम 
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। मंगलवार को परीक्षितगढ़ थाने में तैनात एसएसआई बिजेंद्र यादव, एसआई प्रमोद कुमार, महिला दरोगा वंदना चौधरी व सिपाही सुशील कुमार का गैर जनपद सहारनपुर व बिजनौर स्थानांतरण होने पर थाना परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

थाना परिसर में सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को फूल-माला पहनाकर खुशी-खुशी रवाना किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी केदार सिंह ने कहा कि इन सभी पुलिसकर्मियों का कार्य कार्यकाल के दौरान बहुत ही सराहनीय रहा। उनकी कार्यप्रणाली की जितनी सराहना की जाए कम है। उन्होंने असामाजिक तत्वों व अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए क्षेत्र में आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति भाईचारा और विश्वास कायम किया।

इस दौरान थाने में तैनात एसएसआई रजनीकांत, एसआई कुलदीप यादव, यशपाल, अंकुर यादव, आरती यादव, कविता, फिरोज, रोहित पाल सहित समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here