रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) परीक्षितगढ़ पर बेसिक शिक्षा विभाग में समेकित शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों हेतु मेडिकल असेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती आशा चौधरी व खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। संपूर्ण कैंप जिला समन्वयक राजेश कुमार की देखरेख में आयोजित हुआ। असेसमेंट कैंप में डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्चों की सघन जांच की गई। टीम में एसीएमओ डॉ. अतुल कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आलोक नायक, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय शर्मा, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. विभा नागर व बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. रत्नेश वर्मा शामिल रहे।
कैंप में कुल 52 दिव्यांग बच्चों ने प्रतिभाग किया। जांच के उपरांत 21 बच्चों के यूडीआईडी (UDID) कार्ड बनाए गए, जबकि 06 बच्चों को उच्च केंद्र के लिए रेफर किया गया और 25 आवेदन रिजेक्ट किए गए। कैंप के दौरान मानसिक समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए भारत सरकार की निःशुल्क हेल्पलाइन नंबर 14416 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।
कैंप को सफल बनाने में आर. के. सैनी, परवेज खजूरी, विशेष शिक्षक प्रीति तोमर, रुचि कर्णवाल, शिवकेश तिवारी, प्रमोद कुमार और गौरव शर्मा के साथ-साथ समस्त बीआरसी स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा।
No comments:
Post a Comment