नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन की जनपदीय प्रशिक्षण बैठक भोला झाल पर आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जगपाल जाटोली ने की और मुख्य प्रशिक्षक जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी रहे बैठक के दौरान लगभग 120 ग्रामों के ग्राम अध्यक्ष एवं संगठन जिम्मेदार मौजूद रहे।
प्रशिक्षण बैठक में सदर एवं सरधना तहसील क्षेत्र के संगठन कार्यकर्ता उपस्थित रहे प्रशिक्षण बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य प्रशिक्षक जिलाध्यक्ष अनुराग ने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार करने की रणनीतियों को साझा करते हुए सरकार को किसान की और ध्यान न देने संबंधी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कमिश्नरी घेराव के दौरान हुई रात्रि में अधिकारियों से बैठक के दौरान बनी सहमतियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बिजली के लोड संबंधी जो भी किसान भाई जांच कराना चाहता हे वो दो दिन के भीतर अपना कनेक्शन नंबर नाम लिखकर तहसील अध्यक्ष मोनू टिकरी, देशपाल के माध्यम से जमा करेगा और खाद समितियों में अधिक ब्याज वसूले जाने संबंधी सभी पपत्र भी जमा किए जाएंगे सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए मंडलायुक्त के नेतृत्व में हुई वार्ता में जिले के अधिकारियों ने दो सप्ताह का समय मांगा था एक सप्ताह बीत चुका हे एक सप्ताह शेष हे अभी समस्याओं की और जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई कार्य नहीं किया अब हम चुप नहीं बैठेंगे अगर समयबद्ध तरीके से समस्या समाधान नहीं हुआ तो हम पुनः आंदोलन करेंगे जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सरकार से भी मांग की पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ना किसानों को राहत दे और गन्ना मूल्य 600 रुपए घोषित करे जिससे किसान को राहत मिल सके गन्ना मूल्य बढ़वाने हेतु किसानों ने भी खेत आंदोलन , रेल रोको आंदोलन समेत जिला कलेक्ट्रेट पर अनिश्चितकालीन आंदोलन अथवा 72 घंटे का सांकेतिक आंदोलन करने का आव्हान लिया जिस पर उपस्थित समस्त किसानों ने एकजुट होकर आंदोलन करने का आव्हान किया।
इस दौरान पदनाम का दुरुपयोग संबंधी शिकायत पर जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि प्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी जिले में कोई नियुक्त नहीं हे इस प्रकार के पदनाम का उपयोग कोई न करे अन्यथा कानूनी कारवाही करने का संगठन मजबूर होगा और समाचार पत्र की विज्ञप्ति अधिकाशं जिलाध्यक्ष स्वयं भेजते हे कुछ व्यक्ति इन पदनाम का दुरुपयोग कर रहे इस दौरान सभी किसानों एवं संगठन जिम्मेदारों ने आगामी रणनीति तैयार करते हुए एकजुट होकर किसान समस्याओं के विरोध आंदोलन करने का आव्हान किया इस दौरान जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, मोनूटिकरी, बबलू, मेजर, रामफल, हरीश, अनुज, सुरेन्द्र, देशपाल, रामबोस, विनैश, बिट्टू, हरबीर, वीरपाल आदमी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment