नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के लिए मंगलवार का दिन नई उम्मीद और उत्साह लेकर आया। आरजी (पीजी) कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में अयोध्या से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हुआ तो कार्यकर्त्रियों को एक साथ कई सौगातें मिलीं। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय आठ हजार से बढ़ाकर 12 हजार रुपये और सहायिकाओं का चार हजार से बढ़ाकर छह हजार रुपये करने की घोषणा की। साथ ही वर्ष में तीन साड़ियां और पूरे परिवार के लिए पांच लाख रुपये वार्षिक कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने का एलान किया। कार्यक्रम में नव नियुक्त कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गए।
मुख्यमंत्री की घोषणाओं से आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों में खासा उत्साह दिखा। सरकार के फैसले को उनके काम और जिम्मेदारियों को मजबूती देने वाला कदम माना गया। वहीं नियुक्ति पत्र पाने वाली कार्यकर्त्रियों के लिए समारोह दोहरी खुशी लेकर आया। सजीव प्रसारण के उपरांत कैंट विधायक अमित अग्रवाल और जिलाधिकारी डॉ. वीके सिंह ने जानी ब्लॉक की शमा और खुशी, रोहटा की बेबी रानी और राबिया, खरखौदा की सोनी, संजना और लवी, दौराला की तनु एवं विनीता कुमारी, सरधना की नीलम शर्मा, रुबीना और मंशा तथा रजपुरा की कविता कुमारी को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री पद पर नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गर्भवती महिलाओ की गोद भराई तथा बच्चो का अन्नप्राशन किया गया।
इस दौरान जिला प्रशासन की ओर से दत्तक ग्रहण की अधीक्षिका मीना सिसौदिया, महिला शरणालय की अधीक्षिका रीमा राठी, पाश्चात्यवृत्ति देखरेख संस्थान से अनीता और शिशु गृह की अधीक्षिका प्रमिला सिंह को मोमेंटो, प्रमाणपत्र और शाल देकर सम्मानित किया गया। डीएम डॉ. वीके सिंह और सीडीओ नूपुर गोयल ने नीलम शर्मा, मधु, पुष्पा, प्रमोद, अर्चना, मंजू शर्मा, मीनाक्षी, राजेश, सुदेश और कुसुमलता को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम के अंत में कई मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान एक दर्जन से अधिक माताओं को पौष्टिक आहार किट भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट पंकज दीक्षित, पीडीडीआरडीए सुनील कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव, बीएसए आशा चौधरी, आरजी पीजी कालेज की प्रधानाचार्या, आंगनबाडी कार्यकर्त्री, छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
नई सौगात मिली तो बोलीं कार्यकर्त्रियां- योगी सरकार ने बढ़ाया सेवा का मान’
’राखी, नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री
“नियुक्ति मिलना मेरे लिए बेहद खुशी का पल है। इसके साथ सरकार ने मानदेय बढ़ाकर और परिवार के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा देकर बड़ी राहत दी है। इससे जिम्मेदारी निभाने का उत्साह और बढ़ा है। अब पूरी लगन से बच्चों और परिवारों की सेवा करूंगी।”
’गीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री
“मानदेय में बढ़ोतरी हम सभी के लिए बड़ी खुशी की बात है। परिवार के लिए पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिलना भी बहुत बड़ी राहत है। सरकार ने हमारी मेहनत और जिम्मेदारियों को समझा है। इससे काम के प्रति उत्साह और बढ़ेगा।”
’बबीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री
“सरकार ने मानदेय बढ़ाने के साथ हमारे परिवार की स्वास्थ्य सुरक्षा की भी चिंता की है। तीन साड़ियां मिलने से भी सुविधा होगी। इन फैसलों से हमें सम्मान और भरोसा दोनों मिला है। अब पहले से ज्यादा उत्साह के साथ काम करेंगे।”
’मनोरमा, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री
“आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां बच्चों और परिवारों से सीधे जुड़कर काम करती हैं। ऐसे में मानदेय बढ़ना हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। परिवार के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा ने चिंता कम की है। सरकार की इस सौगात से हम बेहद खुश हैं।”
’राजकली, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री
“योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की मेहनत को सम्मान दिया है। मानदेय बढ़ने से आर्थिक सहारा मिलेगा और परिवार की चिकित्सा सुविधा से बड़ी चिंता दूर होगी। सरकार के फैसले से हम सभी का मनोबल बढ़ा है। अब और जिम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा मिली है।”

.jpeg)
No comments:
Post a Comment