नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सैफी संघर्ष समिति (पंजीकृत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी व उनकी टीम द्वारा मानव सेवा के तहत प्यारेलाल शर्मा जिला चिकित्सालय, मेरठ में दोपहर 12:00 बजे सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, जूस, बिस्किट तथा दूर-दराज से आए गरीब, जरूरतमंद तीमारदारों व राहगीरों को भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी ने कहा कि जिला अस्पताल में दूर-दराज से आने वाले गरीब जरूरतमंदों व तीमारदारों को खाने-पीने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी पीड़ा को समझते हुए समिति लगातार मानवता के लिए मानव सेवा के कार्य करती रहती है। समिति का उद्देश्य सिर्फ अपने समाज के लिए ही नहीं, बल्कि सभी समाज के हर वर्ग के दुख-दर्द को बांटना और शहर में अमन, भाईचारा कायम रखना है। भोजन वितरण के पश्चात समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व टीम ने वहां मौजूद परिसर में सफाई अभियान चलाकर साफ-सफाई व्यवस्था को भी कायम किया, जिसकी अस्पताल प्रशासन और आमजन ने सराहना की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल रहे - हसीन अहमद सैफी, मौ. सलीम सैफी, सुआलेहीन सैफी, आरिफ सैफी, हाजी नदीम सैफी, डॉ. इरफान सैफी, यूसुफ सैफी, चांद सैफी, रियाजुद्दीन सैफी, इमरान नसीर, दानिश अब्बासी, बासित सैफी, रईस सैफी, शुऐब सैफी, शहंशाह आलम, मौ. अरशद, इमरान सिकंदर, मौ. उवेश, साहिल सैफी आदि।

No comments:
Post a Comment