नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। डाक विभाग मेरठ सिटी द्वारा मदरसा हुसैनिया विलायतुल इस्लाम, लिसाड़ी रोड, मेरठ शहर में जमीयत उलेमा शहर मेरठ और सोशल जस्टिस फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से आधार कार्ड से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में नए आधार कार्ड बनवाने, आधार अपडेट कराने तथा विभिन्न प्रकार के सुधार (Correction) की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
कैंप का उद्घाटन मुख्य अतिथि सरदार सरबजीत कपूर, राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सदस्य, पोस्ट फोरम सलाहकार समिति द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने डाक विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जमीयत उलेमा शहर मेरठ की ओर से मुख्य अतिथि सरदार सरबजीत कपूर को उनकी सेवाओं के सम्मान में शील्ड भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता रियासत अली, हाफिज शबीर अहमद, मौलाना अनीसुर्रहमान, मौलाना अब्दुल मलिक, कारी आसिम, मौलाना मुशर्रफ, शारिक भाई, कारी कामिल, मुफ्ती उमैर, मुफ्ती मुरसलीन, मुफ्ती रिजवान, मुफ्ती जुनैद, मुफ्ती अरशद, हाजी आदिल अंसारी और सलीम सिद्दीकी सहित अन्य जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।
आयोजकों ने डाक विभाग मेरठ सिटी तथा पोस्ट मास्टर को विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपने आधार कार्ड से संबंधित कार्य पूरे करवाए और शिविर की सराहना की।उल्लेखनीय है कि यह विशेष कैंप तीन दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें जनता को आधार से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

No comments:
Post a Comment