Breaking

Your Ads Here

Monday, September 21, 2026

एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में औषधि दुष्प्रभाव रिपोर्टिंग पर जन-जागरूकता अभियान



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आर.सी. गुप्ता के मार्गदर्शन में छठवें नेशनल फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के अंतर्गत फार्माकोलॉजी विभाग, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल चिकित्सालय के PMSSY बाह्य रोगी विभाग के प्रांगण में "औषधि दुष्प्रभाव सूचना रिपोर्टिंग" विषय पर जन-जागरण अभियान का आयोजन किया गया।


कार्यवाहक विभागाध्यक्ष डॉ. पिंकी विश्वकर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में डॉ. राजकुमार गोयल ने जनसामान्य को संबोधित करते हुए कहा कि फार्माकोविजिलेंस यानी औषधि सतर्कता आज के समय में चिकित्सा क्षेत्र का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है। बाजार में आने वाली हर दवा का सुरक्षित होना जरूरी है और इसके लिए डॉक्टरों, नर्सों, फार्मासिस्टों के साथ-साथ मरीजों का जागरूक होना भी अत्यंत आवश्यक है। दवाओं के किसी भी प्रतिकूल प्रभाव (Adverse Drug Reaction) की तुरंत रिपोर्टिंग करके हम अनगिनत जानों को बचा सकते हैं।अभियान के दौरान विभाग के समस्त परास्नातक, स्नातक छात्रों तथा डिमॉन्स्ट्रेटर्स द्वारा मरीजों में दवाइयों के तर्कसंगत उपयोग एवं दवाइयों से होने वाले दुष्प्रभावों को रिपोर्ट करने के संबंध में एक जागरूकता रोल-प्ले का प्रभावी प्रदर्शन किया गया, जिसे मरीजों एवं उनके तीमारदारों ने सराहा। 


प्राचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता ने कार्यवाहक विभागाध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. आनंद दीक्षित, डॉ. अमरेन्द्र चौधरी, डॉ. पीयूष मिश्रा, डॉ. शालिनी गुप्ता, डॉ. राम किशोर पांडे एवं समस्त परास्नातक छात्र, स्नातक छात्र तथा डिमॉन्स्ट्रेटर उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विभाग के कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here