Breaking

Your Ads Here

Friday, September 11, 2026

अनंत चतुर्दशी की झांकियों को लेकर महापौर ने जेल रोड का किया निरीक्षण

• ड्रेनेज पाइपलाइन कार्य के तत्काल रेस्टोरेशन के निर्देश, झांकी मार्ग को सुगम बनाने पर जोर


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। पारंपरिक अनंत चतुर्दशी झांकी चल समारोह की तैयारियों को लेकर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने जेल रोड सहित विभिन्न झांकी मार्गों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चल रहे ड्रेनेज कार्य का जायजा लिया। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्य समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

महापौर ने कहा कि जेल रोड अनंत चतुर्दशी झांकी चल समारोह का प्रमुख मार्ग है। यहां व्यापारियों और रहवासियों की मांग को देखते हुए बड़ी मेजर ड्रेनेज लाइन का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्य से क्षेत्र में लंबे समय से बनी गंदे पानी की समस्या के समाधान में भी मदद मिलेगी।

महापौर ने कहा कि चूंकि यह मार्ग अनंत चतुर्दशी के झांकी चल समारोह का प्रमुख हिस्सा है, इसलिए फिलहाल जितना आवश्यक कार्य है, उसे पूरा कर शेष हिस्से में तत्काल रेस्टोरेशन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क की स्थिति ऐसी रखी जाए कि झांकियों के आवागमन और किसी तरह की परेशानी न हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अनंत चतुर्दशी के बाद शेष आवश्यक कार्य को फिर से शुरू किया जाएगा, ताकि महत्वपूर्ण ड्रेनेज परियोजना भी पूरी हो सके और झांकी मार्ग की व्यवस्थाएं भी प्रभावित न हों। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त  क्षितिज सिंघल एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़, अश्विनी शुक्ला, नंदकिशोर पहाड़िया, अभिषेक शर्मा बबलू, मनीष शर्मा मामा, सुरेश टाकलकर, महापौर प्रतिनिधि  भावेश दवे, जोनल अधिकारी राज ठाकुर, सहित निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here