
• झोन क्रमांक 20 में 5 जर्जर एवं खतरनाक भवनों पर रिमूव्हल कार्रवाई
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशानुसार आगामी अनंत चतुर्दशी के अवसर पर निकलने वाली झांकियों के मद्देनजर नगर निगम द्वारा झांकी मार्ग एवं उससे जुड़े संपर्क मार्गों पर स्थित जर्जर एवं खतरनाक भवनों को चिन्हित कर उन्हें हटाने की कार्रवाई की जा रही है। आयुक्त के निर्देशानुसार निगम द्वारा ऐसे भवन स्वामियों को पूर्व में नोटिस जारी कर जर्जर एवं खतरनाक संरचनाओं को हटाने के निर्देश दिए गए थे।

भवन अधिकारी प्रभात तिवारी ने बताया कि अपर प्रखर सिंह के निर्देशन नोटिस जारी किए जाने के बावजूद भवन स्वामियों द्वारा जर्जर एवं खतरनाक भवनों को नहीं हटाए जाने पर झोन क्रमांक 20 के अंतर्गत आज निगम द्वारा रिमूव्हल कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 3 पोकलेन एवं 1 जेसीबी के माध्यम से कुल 4 जर्जर एवं खतरनाक भवनों/संरचनाओं को हटाया गया।

कृष्णा मार्गी वैष्णव संस्था, गोविंददास राठी, भवन क्रमांक 346, एम.जी. रोड स्थित लगभग 5,000 वर्गफीट क्षेत्रफल में निर्मित जी प्लस-1 जर्जर एवं खतरनाक भवन को हटाने की कार्रवाई की गई। मारवाड़ी ट्रस्ट एवं ताराबाई धुलचंद जैन, भवन क्रमांक 233 एवं 233 पार्ट, एम.जी. रोड स्थित लगभग 3,500 वर्गफीट क्षेत्रफल में निर्मित जी प्लस-2 के 2 जर्जर एवं खतरनाक भवन पर रिमूव्हल कार्रवाई की गई।


रिमूव्हल कार्रवाई के दौरान भवन अधिकारी मुख्यालय सत्येंद्र राजपूत, भवन निरीक्षक मुख्यालय शैलेन्द्र मिश्रा भी उपस्थित थे भवन अधिकारी प्रभात तिवारी, भवन निरीक्षक विशाल सिंह, सहायक रिमूव्हल अधिकारी बबलू कल्याणे सहित रिमूव्हल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment