Breaking

Your Ads Here

Friday, September 11, 2026

माटी के गणेश निर्माण कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखा पर्यावरण संरक्षण का संदेश


नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। माँ कनकेश्वरी देवी शासकीय महाविद्यालय, इंदौर में इको क्लब, यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना तथा स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में “माटी के गणेश निर्माण” विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। क्षेत्र क्रमांक-2 के लोकप्रिय विधायक रमेश मेंदोला ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर गणेशोत्सव में मिट्टी की प्रतिमाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

संजय सोहनी ने विद्यार्थियों से गणेशोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखकर माटी से निर्मित गणेश प्रतिमाएँ स्थापित करने का आह्वान किया। प्रशिक्षक श्री देवेंद्र अत्रे ने विद्यार्थियों को माटी से गणेश प्रतिमा बनाने का प्रशिक्षण दिया।

स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्रभारी एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ. स्मिता चैतन्य ने कहा कि माटी के गणेश निर्माण जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों में रचनात्मक कौशल विकसित करने के साथ उन्हें पर्यावरण संरक्षण एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ती हैं। इको क्लब प्रभारी डॉ. बबीता अग्रवाल ने माटी के गणेश विराजित करने के लाभ बताए।

कार्यक्रम का संचालन यूथ रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. साधना सचदेवा ने किया। कार्यशाला में डॉ. जी.आर. मोरे, प्रो. पायल कायस्थ, डॉ. फातिमा जमाली एवं डॉ. ईश्वरी मुकाती सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा स्वयं माटी से गणेश प्रतिमाएँ बनाईं। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी डॉ. बाऊ पटेल ने प्रशिक्षक देवेंद्र अत्रे एवं सभी विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here