Breaking

Your Ads Here

Friday, September 11, 2026

12 सितंबर को विनायक विद्यापीठ में लगेगा वृहद रोजगार मेला, 50 कंपनियां करेंगी 4859 पदों पर भर्ती

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मेरठ एवं विनायक विद्यापीठ मोदीपुरम के संयुक्त तत्वावधान में 12 सितंबर 2026 को वृहद स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेला विनायक विद्यापीठ, मोदीपुरम परिसर में प्रातः 10 बजे से शुरू होगा।


सहायक निदेशक, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय मेरठ मंडल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मेले में बीटेक, स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई, बीएससी, बीबीए, एमबीए शैक्षिक योग्यता के लिए 50 कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतिभाग करने वाली प्रमुख कंपनियों में टाइम्स प्रो, आईसीआईसीआई बैंक, अन्नपूर्णा रिक्रूटमेंट रिसर्च सेंटर, क्वेस कॉर्प, मैनेज ओरेक, एचसीएल, टीम लीज, मैनपावर, न्यूक्लियस, केयर, क्लीनटेक, ए के एस पी ओ प्लेसमेंट, श्रीराम पिस्टन, भारत फाइनेंस, टीएनपीएस इलेक्ट्रॉनिक्स, ठाकुर पब्लिकेशन, भावना शुगर वर्क्स, देवप्रिय पेपर्स, यशस्वी फाउंडेशन सहित अन्य कंपनियां शामिल हैं। मेले में कुल 4859 रिक्तियां हैं और 3000 से 4000 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की उम्मीद है।



इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर अपनी पंजीकरण संख्या के यूजर आईडी पासवर्ड से लॉगिन कर रोजगार मेले में प्रतिभाग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों का पोर्टल पर पंजीकरण नहीं है, वे मौके पर ही पंजीकरण कर मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले से संबंधित संपूर्ण चयन प्रक्रिया निःशुल्क है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here