नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मेरठ महानगर द्वारा आगामी 29-09-26 को विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सभागार में आयोजित होने वाले युवती सम्मेलन (त्वं ही दुर्गा) एव इंटर्नशिप कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन चौधरी चरण सिंह की कुलपति प्रो ० संगीता शुक्ला एवं मेरठ प्रांत संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव की प्रमुख उपस्थिति में किया गया इस कार्यक्रम में संगोष्ठी उसके पश्चात शोभा यात्रा एवं खुले मंच पर आयोजित होने वाले भाषण जिसमें स्वास्थ्य,शिक्षा, सुरक्षा , विकास जैसे विषयों पर विचार साझा किए जाएंगे इसके बारे में महानगर मंत्री अनुज बैसला द्वारा जानकारी दी गई। विमोचन के दौरान प्रांत संगठन मंत्री अनुज श्रीवास्तव, प्रांत उपाध्यक्ष अंकित स्वामी , विभाग प्रमुख डॉ विवेक त्यागी , महानगर अध्यक्ष डॉ०नेहा गर्ग , महानगर मंत्री अनुज बैसला, क्षेत्रीय सचिवालय सचिव मृदुल भट्ट,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अनुष्का,कुश आदि उपस्थित रहे ।

No comments:
Post a Comment