रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम गावड़ा रोड पर सोमवार को त्रिवेणी डायग्नोस्टिक्स सेंटर का उद्घाटन भाजपा के किठौर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक सतवीर त्यागी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देहात क्षेत्र में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने से गरीब लोगों को राहत मिलेगी और आने-जाने की परेशानी से बचाव होगा। उन्होंने सेंटर संचालकों से सही जांच कर लोगों की समस्या से निजात दिलाने की बात कही। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बहम सिंह गुर्जर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख के पी खुटी, गुल्लू प्रधान, मदन गुर्जर, डॉ. समसुद्दीन, भाजपा नेता साबे प्रधान, भाजपा नेता अमित मोहन टीपू, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ब्रजवीर गुर्जर, नागेंद्र आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे। केंद्र संचालक सचिन गुर्जर रामनगर ने आए हुए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए लोगों को सही सुविधा देने का आश्वासन दिया।

No comments:
Post a Comment