Breaking

Your Ads Here

Monday, September 14, 2026

बी.एस.के. मॉडल स्कूल में नन्हें मुन्नों ने बिखेरा हिंदी प्रेम का रंग

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। बी.एस.के. मॉडल स्कूल, कंकरखेड़ा में हिंदी दिवस के अवसर पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हें-मुन्नों ने कविता एवं कहानी के माध्यम से हिंदी प्रेम का रंग बिखेर कर सभी का मन मोह लिया।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कविता पाठ एवं कहानी कथन के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर कलविंदर, लवप्रीत, अशप्रीत, रेयांश राजपूत, नमन, दवंश, यशप्रीत, वंशिका, काव्यांश एवं आदित्य ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं सपनदीप कौर, अजनेश, नेहा कुमारी एवं श्वेता अरोरा का विशेष योगदान रहा। सभी शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित किया।



इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या नीतू सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि "हिंदी हमारी मातृभाषा ही नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और संस्कारों की पहचान है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को हमारी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं और उनमें नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं। सभी को अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए।"



विद्यालय के निदेशक कर्मेन्द्र सिंह ने विद्यार्थियों को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी भाषा हमें एकता के सूत्र में पिरोती है। उन्होंने कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हिंदी विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here