नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। श्री रामलीला कमेटी रजबन बाजार की ओर से वर्ष 2026 की रामलीला को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी रामलीला और दशहरा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।
बैठक में सर्वप्रथम रामलीला के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष राजेश यादव उर्फ सेठी, मुख्य संरक्षक केवल कृष्ण शर्मा व सुधीर रस्तोगी, महामंत्री सतीश यादव व सुनील कनौजिया, कोषाध्यक्ष श्याम मदान, सुधीर भटनागर, रजनीश यादव, दीपक मुखी को चुना गया। निर्देशक के रूप में वीरेंद्र कनौजिया, विनोद बैचैन, अनिल मसीह और मोनू राजपूत को चुना गया।
कमेटी के अध्यक्ष
राजेश यादव उर्फ सेठी ने बताया कि इस बार 8 दिन के बजाय 10 दिन की रामलीला का मंचन
होगा और 11वें दिन दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। दशहरे पर सुंदर आतिशबाजी आकर्षण का
केंद्र रहेगी। इस दौरान अशोक भटनागर, दुर्गादास कनौजिया, राम मदान, इंदर भाई,
दिनेश यादव, शेर सिंह गुप्ता, दिनेश कप्तान, गंगा शरण, अनिल पुरोहित, सुभाष
कनौजिया, अजय कनौजिया, अरुण ठाकुर आदि सदस्य मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment