Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 6, 2026

सरगम आर्ट कल्चरल सोसायटी ने शिक्षकों को किया सम्मानित

 


मुकुल कुमार

नित्य संदेश, मेरठ। सरगम आर्ट कल्चरल सोसायटी की ओर से टीचर्स डे के अवसर पर दिल्ली रोड स्थित चैम्बर ऑफ कॉमर्स (नेचर का भवन) में विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेरठ के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों से जुड़े प्रोफेसरों, लेक्चरर्स एवं शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।


संस्था के निदेशक जुनैद फारूकी ने बताया कि संस्था द्वारा यह कार्यक्रम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान और उनका उत्साहवर्धन करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में फेज-ए-आम डिग्री कॉलेज के प्रिंसिपल फजलुर रहमान, एनएएस इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल अभय शर्मा और सीसीएस यूनिवर्सिटी से मितेंद्र कुमार गुप्ता शामिल रहे। इस अवसर पर आशिक अली एंकर, सुशील कुमार, शरद चौहान, संजीव, अधिवक्ता मेहताब आलम, संगीतकार एजाज हुसैन, वीरेंद्र, गौरव, इरफान, सलाहुद्दीन, तरुण भूषण, विकास कुमार, गौरव कुमार शर्मा, पंकज, शिव कुमार, सुनील कुमार शर्मा, जगेश गिरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। महिला प्रतिभागियों में शीबा खान, कुसुम लता, मनु राठी, चांदनी सैफी, नरगिस, सोनम लता, क्षमा, नेहा राजपूत, गीता सचदेवा, हेमलता एवं संतोष कुमारी ने भागीदारी की।


संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके योगदान को सम्मानित करना समाज की जिम्मेदारी है। सोसायटी की कार्यकारिणी में सरदार मंजीत सिंह (संरक्षक), मंसूर-उल-इस्लाम (संरक्षक), शहजाद उस्मान (सचिव), नवाबुद्दीन एडवोकेट (कोषाध्यक्ष), जैद-उर-रहमान (उपाध्यक्ष), विलायत मंसूरी (उप सचिव), इदरीस ए.सी., अब्दुल मालिक खान, नदीम भारती, अंजरा खान, हामिद अंसारी एवं मो. आरिफ (सदस्य) शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here