Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 9, 2026

राष्ट्रीय परशुराम परिषद के अधिवेशन में मेरठ की डॉ. भावना शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी, शक्तिवाहिनी की क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत



रवि गौतम

नित्य संदेश, लखनऊ। राष्ट्रीय परशुराम परिषद के तत्वावधान में लखनऊ में हजरतगंज स्थित गवर्नर आवास के सामने एक दिवसीय प्रदेश अधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में प्रदेश भर से आए पदाधिकारियों ने भाग लिया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि असीम जी रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक एवं पूर्व राज्य मंत्री सुनील भराला ने प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारियों की घोषणा कर उन्हें सम्मानित किया। अधिवेशन में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मेरठ से डॉ. भावना शर्मा और कृष्णा शर्मा को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।


परिषद ने संगठन विस्तार के तहत महत्वपूर्ण नियुक्तियां कीं। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज परीक्षितगढ़ में शिक्षिका के पद पर कार्यरत डॉ. भावना शर्मा को शक्तिवाहिनी का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं कृष्णा शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष, शक्तिवाहिनी तथा मंजू शर्मा को बड़ौत जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। संस्थापक सुनील भराला ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष शर्मा, सतीश शर्मा, संदेश शर्मा और प्रेमचंद शर्मा का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here