रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़, मेरठ। क्षेत्र के ग्राम खजूरी में स्थित देवी मंदिर पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद बुधवार को छठी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं और आसपास के ग्रामीणों ने कढ़ी-चावल का प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।
मंदिर के संस्थापक दीपक प्रजापति ने बताया कि देवी मंदिर पर सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आती है। उन्होंने बताया कि इसी मान्यता के चलते हर वर्ष मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर छठी महोत्सव के रूप में यह विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में भाजपा नेता विनोद शर्मा, संदीप शर्मा, डॉ. अरुण त्यागी, डॉ. केशव, डॉ. मनोज, अक्षय, शुभम, तुषार, रजत, ललित, विशाल, राज, कामेश त्यागी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही मंदिर में दर्शनों के लिए उमड़ पड़ी थी।

No comments:
Post a Comment