Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 5, 2026

समाजवादी शिक्षक सभा ने शिक्षकों को किया सम्मानित

 


तरुण आहूजा

नित्य संदेश, मेरठ। सरधना ब्लॉक स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम अहमदाबाद के निकट शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. अनीता पुंडीर एवं शिवानंद सिंह, राष्ट्रीय सचिव, समाजवादी शिक्षक सभा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरेंद्र प्रधान गुमी ने की।


इस अवसर पर क्षेत्र में मर्ज किए गए विद्यालयों के कारण विद्यार्थियों को हो रही परेशानियों और शिक्षा व्यवस्था पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि विद्यालयों के विलय से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को दूर-दराज के विद्यालयों में जाना पड़ रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों ने भी अपने क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में आ रही समस्याओं से कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों को अवगत कराया। डॉ. अनीता पुंडीर ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का अधिकार है और ग्रामीण एवं वंचित क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। कार्यक्रम में मोनिका गुप्ता, जैन सिंह, विजेंद्र कुमार, पंगीता शाक्य, मनोज कुमार, विवेक आनंद, जगमोहन सिंह एवं आशुतोष पुंडीर सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here