नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में चल रहे स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को हापुड़ और नोएडा की टीम के बीच एक मैच हुआ। इसमें हापुड़ की टीम ने मैच जीता।
हापुड़ इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 161
रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा इलेवन की टीम ने 16 ओवर में 9 विकेट के
नुकसान पर 152 रन बनाए और 9 रन से मैच हार गई। इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने
बताया कि अंडर 14 वर्ग में खिलाड़ियों का सम्मान व पुरस्कार वितरण ऋषभ क्रिकेट
एकेडमी में रविवार को दोपहर 3 बजे किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि एडवोकेट
आनंद कश्यप हापुड़, नोएडा, बुलंदश, बागपत व मेरठ के खिलाड़ियों को सम्मानित
करेंगे।

No comments:
Post a Comment