Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 10, 2026

स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट को वेस्ट यूपी हस्तिनापुर की टीम चयनित


 नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरूआत 1 अक्तूबर से की जा रही है। टूर्नामेंट में आठ टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इसमें अंडर 14 वर्ग में वेस्ट यूपी हस्तिनापुर की टीम भी प्रतिभाग करेगी। टीम का चयन पिछले दिनों चली ट्रायल प्रक्रिया के आधार पर किया गया।


फेडरेशन के चेयरमैन देवेंद्र सिंह व क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि प्रतियोगिता में ब्रज केसरिया, रुहेलखंड रॉयल्स, अवध लायंस, बुंदेलखंड टाइगर्स, सरयू स्ट्राइकर्स, पूर्वांचल पैंथर, संगम सुपरकिंग्स, वेस्ट यूपी हस्तिनापुर की टीम प्रतिभाग कर रही हैं। इन सभी टीम के बीच मैच एक अक्तूबर से जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ के मैदान पर खेले जाएंगे। अंडर 14 के टूर्नामेंट के बाद अंडर 17 व अंडर 19 वर्ग में स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन केे मैच नोएडा में होंगे। सभी मैच डे नाइट होंगे

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here