Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 19, 2026

कुश्ती छात्रावास मेरठ का मूल्यांकन, खिलाड़ियों के स्किल और फिटनेस की हुई जांच

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मेरठ मंडल में कुश्ती छात्रावास मेरठ का दो दिवसीय मूल्यांकन शुरू हो गया है। 19 से 20 सितंबर तक चलने वाले इस मूल्यांकन के तहत शुक्रवार को छात्रावास में प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों का स्किल टेस्ट एवं फिजिकल टेस्ट लिया गया।मूल्यांकन के दौरान खिलाड़ियों की खेल दक्षता, शारीरिक क्षमता और कुश्ती से संबंधित विभिन्न कौशलों का परीक्षण किया गया। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों के खेल प्रदर्शन और फिटनेस स्तर का आकलन करना है। मूल्यांकन समिति में क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद सिंह एवं उपक्रीड़ा अधिकारी जयप्रकाश यादव सदस्य के रूप में मौजूद रहे। मूल्यांकन प्रक्रिया 20 सितंबर तक जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here