Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 20, 2026

पर्यूषण पर्व पर बिजली संकट को लेकर कवि सौरभ जैन सुमन ने की मुख्यमंत्री योगी से शिकायत


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। शहर में अनवरत हो रही बिजली कटौती को लेकर क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन ने ट्विटर के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत की है।

कवि सौरभ जैन सुमन ने अपने ट्विटर हैंडल /SaurabhJSuman से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, पीवीवीएनएल, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक एवं केशव प्रसाद मौर्य को टैग करते हुए ट्वीट किया कि जैन समाज के व्रत-उपवास के सबसे बड़े दिन पर्यूषण पर्व चल रहे हैं। ऐसे में दो-दो, तीन-तीन दिन के भूखे-प्यासे व्रतियों के लिए यह बिजली संकट बहुत बड़ी पीड़ा है। लगातार बिजली कट ने जनता को बेहाल कर रखा है। ट्वीट में उन्होंने निवेदन किया है कि बिजली व्यवस्था जल्द से जल्द सुचारू की जाए।

कवि सौरभ जैन सुमन ने कहा कि एक ओर बिजली बिलों की तुलना पहले के बिलों से की जाए तो पता चल रहा है कि प्रत्येक परिवार को कितना अधिक बिल भुगतना पड़ रहा है। नॉर्मल मीटर और स्मार्ट मीटर के अंतर से जनता पहले से ही परेशान है, ऐसे में बिजली कट का यह संकट ‘कड़वे पर नीम चढ़ने’ जैसा हो गया है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here