Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 3, 2026

वेंकटेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन

 


विश्वास राणा

नित्य संदेश, मेरठ। वेंकटेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस मेरठ में सत्र 2026-27 के नव-प्रवेशित छात्रों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों पर पुष्प वर्षा और सरस्वती वंदना के साथ हुई। कॉलेज प्रबंधन ने नव-आगंतुक छात्रों का स्वागत किया और उन्हें कॉलेज में उपलब्ध उन्नत शैक्षणिक एवं व्यावहारिक सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।


वेंकटेश्वरा ग्रुप के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी और ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पंकज कुमार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. राहुल शर्मा और फार्मेसी डायरेक्टर डॉ. रतिन्द्र ने उनके साथ वीजीआई ओरिएंटेशन फंक्शन 2026 का अनावरण किया। ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पंकज कुमार ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनसे राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पित रहते हुए अपना 100 प्रतिशत देने की अपील की। प्रो-चांसलर डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि बदलते तकनीकी परिदृश्य में छात्रों को जॉब मार्केट में प्रासंगिक बने रहने के लिए अपने कौशल को लगातार अपडेट करना चाहिए। 



ग्रुप डायरेक्टर डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और छात्रों को जो भी कार्य करें, उसमें अपना 100 प्रतिशत देना चाहिए। यदि वे ऐसा करेंगे तो वे अपने प्रयासों में सफल होंगे। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here