Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 3, 2026

बच्चों ने दिखाई कृष्ण लीला की झांकियां



रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। गुरुवार को क्षेत्र के एच.एन.जे. इंटरनेशनल स्कूल, आसिफाबाद समसपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन पर आधारित एक से बढ़कर एक सुंदर-सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। बच्चों ने कृष्ण जन्म, बाल लीलाओं और रास लीला पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. संदीप सिंह, डायरेक्टर योगेश्वर चपराना, डायरेक्टर जितेंद्र नागर एवं प्रधानाचार्या डॉ. मोनिका शर्मा ने सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिन, संजय, शालिनी, एकता, अंजलि, राजू सहित समस्त विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here