Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 3, 2026

एनएक्सटी क्वांटम ओएस में नए बदलाव से एआई+ यूज़र्स को डेटा और प्राइवेसी पर मिलेगा ज्यादा कंट्रोल



 नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। एआई+ स्मार्टफोन ने एनएक्सटी क्वांटम ओएस का नया वर्जन 1.1 पेश किया है। यह नया वर्जन यूर्स की प्राइवेसी को और मजबूत करेगा और साथ ही उन्हें यह समझने और कंट्रोल करने की सुविधा प्रदान करेगा कि अलग-अलग ऐप्स उनके फोन और डेटा को कैसे एक्सेस कर रहे हैं।

 

डेटा को भारत में ही सुरक्षित रखने और उसकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, एनएक्सटी क्वांटम ने एक ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जिसके तहत ऐप्स से जुड़ा 100% डेटा ट्रैफिक भारत में मौजूद सर्वर्स के जरिए ही प्रोसेस होगा। यह सिस्टम 1,000 से ज्यादा कनेक्शन्स और 172 अलग-अलग डेस्टिनेशन आईपी एड्रेस से जुड़े सोर्स रूल्स की ऑटोमैटिक जाँच करता है, ताकि नेटवर्क की सिक्योरिटी मजबूत बनी रहे। खास बात यह है कि पूरा डेटा ट्रैफिक और आईपी पिंग्स भारत के नेटवर्क के भीतर ही रहते हैं। सिर्फ जरूरी गूगल कोर सर्विसे के लिए डेटा ट्रैफिक कैलिफोर्निया और सिंगापुर तक जाता है, क्योंकि ओएस की कुछ सामान्य सर्विसे के लिए इनका इस्तेमाल जरूरी है। इससे न सिर्फ डेटा सुरक्षित रहेगा, बल्कि एनएक्सटी क्वांटम ओएस के तहत यूजर्स की निजी जानकारी की सुरक्षा भी और मजबूत होगी।

 

 

 

 










एनएक्सटी क्वांटम ओएस 1.1 के साथ एनएक्सटी प्राइवेसी डैशबोर्ड भी पेश किया गया है, जिससे ऐप्स की सभी परमिशन्स की जानकारी एक ही जगह मिल सकेगी। यूर्स आसानी से देख सकेंगे कि कौन-सा ऐप उनके फोन और निजी डेटा को कैसे एक्सेस कर रहा है। वे अपनी जरूरत के हिसाब से इन परमिशन्स को बदल या बंद भी कर सकेंगे। इसके साथ ही, बैकग्राउंड में ऐप्स कब और फोन के किन जरूरी फीचर्स को एक्सेस कर रहे हैं, इसकी जानकारी भी यूर्स को मिलेगी। अगर कोई ऐप जरूरत से ज्यादा परमिशन ले रहा है या ऐसी परमिशन का इस्तेमाल कर रहा है, जिसकी अब जरूरत नहीं है, तो प्राइवेसी अलर्ट इसकी जानकारी देगा। इससे यूर्स अपनी प्राइवेसी को लेकर बेहतर फैसला ले सकेंगे।

 

इस अपडेट पर बात करते हुए, एनएक्सटीक्वांटम शिफ्ट टेक्नोलॉजीस के सीईओ और एआई+ स्मार्टफोन के सीईओ माधव शेठ ने कहा, टेक्नोलॉजी का भविष्य सिर्फ इस बात से तय नहीं होता कि वह क्या कर सकती है। असली बात यह है कि लोग उस पर कितना भरोसा करते हैं और वह उनकी उम्मीदों को कितना पूरा कर सकती है। यही सोच एनएक्सटी क्वांटम ओएस को तैयार करने के हमारे तरीके का अहम् हिस्सा है।”

 

ये नए बदलाव एनएक्सटी क्वांटम के उस बड़े विजन का हिस्सा हैं, जिसमें पूरे सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस के दौरान यूज़र्स की प्राइवेसी, सिक्योरिटी और कंट्रोल को ध्यान में रखा गया है। यूर्स को ज्यादा जानकारी और कंट्रोल देने का यह प्रयास प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू 2.0 में भी दिखाई देता है। इसके तहत रिव्यूअर्स, क्रिएटर्स, जर्नलिस्ट्स, टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले लोग और एथिकल हैकर्स एआई+ डिवाइसे को खुद टेस्ट कर सकते हैं और लॉन्च से पहले अपना फीडबैक भी दे सकते हैं।


No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here