नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। अम्हैडा आदिपुर स्थित श्री सांई एकेडमी में इको-क्लब के अंतर्गत बुधवार को 'पोट डेकोरेशन' (गमला सजाओ) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस गतिविधि में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में बच्चों ने मिट्टी के गमलों को रंगों, मोतियों और विभिन्न कलाकृतियों से बेहद आकर्षक रूप दिया। कड़े मुकाबले के बाद निर्णायकों ने विजेताओं के नामों की घोषणा की। प्रतियोगिता में कक्षा 4 की छात्रा परिधि ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। वहीं, कक्षा 11 की अनन्या को द्वितीय और कक्षा 8 की पूर्वी को तृतीय स्थान मिला। कक्षा 1 के नन्हे छात्र आयुष ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ती है और उनकी छिपी हुई कलात्मक प्रतिभा को एक बेहतरीन मंच मिलता है। स्कूल प्रशासन ने सभी छात्रों के उत्साह और रचनात्मक प्रयास की जमकर सराहना की।

No comments:
Post a Comment