नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ के गृह विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के अंतर्गत द्वितीय दिवस को "विविध रंगों के माध्यम से उचित पोषण का संदेश" विषय पर पोषण रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. किरण प्रदीप जी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या जी ने छात्राओं को पोषण के महत्व से अवगत कराया तथा स्वस्थ जीवनशैली के लिए संतुलित आहार एवं सही समय पर उचित खान-पान की भूमिका पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कलात्मक सोच, आकर्षक डिजाइनों और जीवंत रंगों के माध्यम से पोषक तत्वों के महत्व और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राजनीति विज्ञान विभाग की प्रो. विनीता गुप्ता एवं हिंदी विभाग की प्रो. पूनम सिंह शामिल रहीं। निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन के पश्चात परिणाम घोषित किए गए।
प्रतियोगिता परिणाम :-
प्रथम स्थान - साक्षी, पारुल (एम.ए. राजनीति विज्ञान)
द्वितीय स्थान - छवि, प्रीति
तृतीय स्थान - शुभी, पारुल
सांत्वना पुरस्कार - दीक्षा
कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्या श्रीमती कालिंदी सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रीति सिंह, डॉ. सोनिका नागर, डॉ. पूजा राय, डॉ. प्रतिमा चौरसिया सहित अन्य प्रवक्ताएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

No comments:
Post a Comment