Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 2, 2026

फर्जी कर्मचारी बनकर मकान गिराने की धमकी, कॉलोनी में दहशत

अशोक कुमार

नित्य संदेश, मेरठ। छावनी परिषद क्षेत्र के मोहल्ला धर्मपुरी, वार्ड नंबर-6 में दो व्यक्तियों द्वारा खुद को छावनी परिषद का कर्मचारी बताकर एक मकान मालिक को धमकाने का मामला सामने आया है।


पीड़ित परिवार के अनुसार, पिछले शनिवार को दो व्यक्ति उनके घर आए और खुद को कैंट बोर्ड का कर्मचारी बताया। उन्होंने कहा कि आपके मकान में अवैध निर्माण की शिकायत कैंट बोर्ड कार्यालय में आई है, जबकि मकान में किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं कराया गया था। पूछने पर दोनों ने मकान गिराने की कार्रवाई की धमकी दी, जिससे परिवार सहम गया। परिवार ने बताया कि करीब एक महीने पहले भी यही दोनों व्यक्ति मकान की पैमाइश करने के बहाने आए थे। तब पूछताछ करने पर उन्होंने कैंट बोर्ड के अधिकारियों के नाम लेकर कहा कि वे उनके निर्देश पर आए हैं। जब उनसे लिखित आदेश दिखाने को कहा गया तो वे मौके से चले गए थे।जानकारी मिली है कि दोनों व्यक्ति कैंट बोर्ड से जुड़े प्राइवेट संविदा कर्मी हैं, जिन्हें पूर्व में भी अनुचित गतिविधियों के चलते हटाया जा चुका है। मामले की जानकारी संबंधित कैंट बोर्ड अधिकारियों को दे दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here