नित्य संदेश ब्यूरो
नोएडा। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता (आईएएस) ने आज नोएडा के सेक्टर-132 और सेक्टर-94 में आरडीएसएस योजना के तहत निर्माणाधीन 33/11 केवी के नए विद्युत उपकेन्द्रों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य गुणवत्ता व तकनीकी मानकों के अनुरूप तेजी से पूरा करने और दिवाली से पूर्व बिजलीघरों को चार्ज करने के सख्त निर्देश दिए। सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने को भी कहा। इसके बाद उन्होंने सेक्टर-132 के पुराने बिजलीघर में हाल ही में स्थापित 10 एमवीए के नए पावर ट्रांसफार्मर और 10 नए पैनलों का निरीक्षण किया। नए ट्रांसफार्मर से करीब 3 हजार उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से राहत मिलेगी।

No comments:
Post a Comment