Breaking

Your Ads Here

Thursday, September 24, 2026

हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जनहित एवं मानव सेवा के उद्देश्य से हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन द्वारा अंजुम पैलेस में निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान कर इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी निभाई।


इस अवसर पर संस्था की ओर से आमजन से अपील की गई कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के लिए आगे आएं। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि हेल्पिंग यूथ फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करना और जनहित से जुड़े कार्यों के माध्यम से मानव सेवा को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर अध्यक्ष आरिफ इदरीशी, संरक्षक हाजी ग़ज़नफर अल्वी, कोषाध्यक्ष वसीम अल्वी, उमर कुरैशी, आबिद अल्वी, टॉन्नी उर्फ शहजाद इदरीशी, जावेद बिसौला, दानिश अंसारी, सलमान अल्वी, इक़बाल इदरीशी, हाफिज इमरान, नौशाद अल्वी, काशिफ मंसूरी, अरशद अंसारी, रहीस अल्वी, हाजी हसीन रंगरेज, उमर अनवार, शारीक रंगरेज आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here