Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 30, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और मातृशक्ति का सम्मान

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को सर्वोदय कॉलोनी, गली नंबर-5, यादगारपुर स्थित अध्यात्म गुरु श्री मदन दास हॉल में ‘आंगनवाड़ी सम्मान एवं मातृ सम्मान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


विधायक ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और मातृशक्ति को सम्मानित करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक विकास के साथ मातृ एवं शिशु कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण से समाज की स्वस्थ और सशक्त नींव तैयार हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम में राखी त्यागी, मंडल अध्यक्ष विजय सोनकर, मंडल अध्यक्ष भोपाल प्रजापति, पार्षद हर्षपाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here