Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 19, 2026

कनोहर लाल महिला महाविद्यालय में "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" विषय पर रंगोली प्रतियोगिता

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के चित्रकला विभाग एवं एक्टिविटी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 19 सितंबर को "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" विषय पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


प्रतियोगिता में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की छात्राओं ने सुंदर और संदेशपरक रंगोलियां बनाईं। रंगोलियों के माध्यम से संदेश दिया गया कि युवा विकसित भारत की मजबूत नींव हैं और यदि युवा नशे की गिरफ्त में रहेगा तो विकसित भारत का सपना अधूरा रह जाएगा। इसलिए युवाओं को तंबाकू, शराब, ड्रग्स सहित सभी प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एम.ए. द्वितीय वर्ष की साक्षी को, द्वितीय पुरस्कार एम.ए. द्वितीय वर्ष की नव्या एवं बी.ए. तृतीय वर्ष की मेघा को तथा तृतीय पुरस्कार बी.ए. प्रथम वर्ष की वैष्णवी, पारुल एवं पलक को प्राप्त हुआ। प्रोत्साहन पुरस्कार पूजा एवं शालू को दिया गया।



महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. किरण प्रदीप ने विजेता छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन चित्रकला विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना, डॉ. शुभा मालवीय एवं सुश्री काजल द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में राजनीति विज्ञान विभाग की डॉ. सोनिका नागर एवं अर्थशास्त्र विभाग की डॉ. विनीता पुंडीर शामिल रहीं।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here