Breaking

Your Ads Here

Wednesday, September 30, 2026

सीनियर स्टेट के लिए मेरठ मंडल की महिला हॉकी टीम घोषित


 

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। अलीगढ़ में 12 अक्टूबर से होने वाली सीनियर स्टेट महिला हॉकी प्रतियोगिता के लिए मेरठ मंडल की टीम का चयन कर लिया गया है। ट्रायल में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।


चयनकर्ता पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी आफाक खान एडवोकेट, खेल विभाग के प्रशिक्षक भूपेश कुमार और राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रभा ठाकुर रहीं। काजल प्रजापति, खुशी नंदा, डिंपल, कुसुम, शाहीन, गौरी गौड़, तनु, तुलसी, आस्था द्विवेदी, गुनगुन, कृतिका, इशिका गोयल, सिद्धि ठाकुर, इशिका कश्यप, सोनाक्षी और प्राची सहित 16 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है, जबकि नवी राजपूत, डिम्पी, प्राची ठाकुर आरक्षित है। साक्षी गोदियाल टीम मैनेजर रहेंगे। हॉकी संघ अध्यक्ष विवेक कोहली, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, संरक्षक अमित शर्मा, सचिव प्रदीप चिन्योटी सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here