Breaking

Your Ads Here

Friday, September 25, 2026

जीटीबी क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों को बांटे प्रमाण पत्र



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी व ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।


फेडरेशन की ओर से 5 अक्तूबर से स्पोर्ट्स फॉर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ होने जा रहा है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप में मेरठ मंडल के लिए ट्रायल भी आयोहित हुए। इन ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मुरादाबाद से आए पूर्व रणजी ट्रॉफी प्लेयर सलीम अहमद ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उन्हे भविष्य के लिए बधाई दी। 


क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि स्पोर्ट्स फॉर स्कूल अंडर 14 के मैच जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ में, अंडर 17 के मैच नोएडा में और अंडर 19 के मैच भी नोएडा में खेले जाएंगे। इसमें मेरठ मंडल की टीम भी प्रतिभाग करेंगी। उन्होंने बताया कि जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के डॉ. आयुष जिंदल व डॉ. रोहन जिदंल व फेडरेशन के पदाधिकारियों की ओर से क्रिकेट मैदान का भी निरीक्षण किया गया। टूर्नामेंट के आयोजन में उनका विशेष सहयोग रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here