Breaking

Your Ads Here

Saturday, September 5, 2026

कीचड़ में ट्रैक्टर पर बैठकर कैंट विधायक ने किया सड़क निर्माण का निरीक्षण



नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विकास की राह में कीचड़ और बारिश बाधा नहीं बन सकती। इसी सोच के साथ कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने आज ग्रामीण क्षेत्र में निर्माणाधीन संपर्क मार्ग का औचक निरीक्षण किया।


मामला नगरीय ग्राम डाबका से मुरलीपुर गुलाब के बीच बन रहे संपर्क मार्ग का है। PWD द्वारा बनाए जा रहे इस मार्ग में कुछ समस्याएं आ रही थीं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक अमित अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे। खेतों में भरे कीचड़ और तेज बारिश के बावजूद विधायक ने ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर पर बैठकर पूरे मार्ग का निरीक्षण किया और PWD अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। विधायक ने कहा कि इस मार्ग का बनना क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत आवश्यक है और इससे जुड़े सभी व्यवधान जल्द दूर कराकर गांव को एक पक्की व सुगम सड़क दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here